छोड़कर सामग्री पर जाएँ

स्वामी बालकृष्ण पुरी लॉ कॉलेज में LLB और LLM एडमिशन शुरू, प्रवेश व मार्गदर्शन के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर प्रतीक सिन्हा से कर सकते हैं संपर्क 87709-77035

रायगढ़। विधि (कानून) के क्षेत्र में अपना करियर बनाने की इच्छा रखने वाले छात्र-छात्राओं के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। रायगढ़ के प्रतिष्ठित स्वामी बालकृष्ण पुरी विधि महाविद्यालय (लॉ कॉलेज) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एलएलबी (LL.B.) और एलएलएम (LL.M.) प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश की ऑनलाइन प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुकी है।

​शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करने के बाद छात्रों को महाविद्यालय में अपनी हार्ड कॉपी और दस्तावेज जमा करने होंगे। प्रवेश से जुड़ी किसी भी प्रकार की विस्तृत जानकारी, मार्गदर्शन या सहायता के लिए छात्र महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर प्रतीक सिन्हा से सीधे संपर्क कर सकते हैं।

एलएलबी (LL.B. प्रथम वर्ष/प्रथम सेमेस्टर) प्रवेश कार्यक्रम

  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ तिथि: 25 जून 2026
  • प्रथम चरण ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि: 08 जुलाई 2026
  • मेरिट सूची का प्रकाशन: 09 जुलाई 2026

एलएलएम (LL.M. प्रथम सेमेस्टर) प्रवेश कार्यक्रम

  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ तिथि: 25 जून 2026
  • प्रथम चरण ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि: 10 जुलाई 2026
  • मेरिट सूची का प्रकाशन: 13 जुलाई 2026

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के अंतर्गत सभी प्रवेशार्थियों के लिए APAAR ID (formerly ABC ID) अनिवार्य कर दिया गया है। जिन छात्रों का यह आईडी नहीं बना है, वे डिजी लॉकर या एबीसी पोर्टल के माध्यम से इसे जल्द बनवाकर आवेदन के साथ संलग्न करें।

कौंसिलिंग और कॉलेज में स्क्रूटनी के समय अभ्यर्थियों को निम्नलिखित दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित (Self-Attested) छायाप्रतियां लेकर उपस्थित होना होगा:

  1. ​ऑनलाइन आवेदन पत्र की प्रिंट कॉपी
  2. ​कक्षा 10वीं और 12वीं की अंकसूची एवं प्रमाण पत्र
  3. ​स्नातक (Graduation) की समस्त वर्ष/सेमेस्टर की अंकसूचियां
  4. ​स्नातक उपाधि (Degree) अथवा प्रोविजनल प्रमाण पत्र
  5. ​स्थानांतरण प्रमाण पत्र (TC) और चरित्र प्रमाण पत्र (CC)
  6. ​आधार कार्ड की छायाप्रति
  7. ​पासपोर्ट आकार के नवीनतम रंगीन फोटो
  8. ​जाति एवं निवास प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  9. ​माइग्रेशन एवं पात्रता प्रमाण पत्र (छत्तीसगढ़ राज्य के बाहर या अन्य वि.वि. के छात्रों के लिए)
  10. ​APAAR ID (ABC ID) की छायाप्रति
  11. ​अंडरटेकिंग प्रमाण पत्र एवं एंटी-रैगिंग फॉर्म

कैसे करें आवेदन?

इच्छुक छात्र-छात्राएं शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़ की आधिकारिक वेबसाइट https://snpv.ac.in पर लॉगिन करके अपना ऑनलाइन पंजीयन पूरा कर सकते हैं। ध्यान रहे कि विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह से मेरिट सूची के आधार पर ही संपन्न की जाएगी।

​सीटें सीमित हैं, अतः समय-सीमा के भीतर अपना आवेदन पूर्ण करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कॉलेज प्रशासन और असिस्टेंट प्रोफेसर प्रतीक सिन्हा से तत्काल संपर्क किया जा सकता है।

ख़बर शेयर करें: