छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ केंद्रीय जेल में विचाराधीन कैदी की संदिग्ध मौत: प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने गठित की 6 सदस्यीय जांच समिति

  • Raigarh

रायगढ़  जेल में 28 वर्षीय विचाराधीन कैदी संजय बघेल की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस घटना को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री दीपक बैज ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एक 6 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है।

जांच समिति की जिम्मेदारी

प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, सरायपाली की विधायक श्रीमती चातुरी नंद को इस समिति का संयोजक नियुक्त किया गया है। समिति के अन्य सदस्यों में शामिल हैं:

  • ​श्रीमती विद्यावती सिदार (विधायक, लैलूंगा) – सदस्य
  • ​श्रीमती कविता प्राणलहरे (विधायक, बिलाईगढ़) – सदस्य
  • ​श्रीमती शेषराज हरवंश (विधायक, पामगढ़) – सदस्य
  • ​श्री नागेन्द्र नेगी (जिला अध्यक्ष, रायगढ़ ग्रामीण) – सदस्य
  • ​श्री शखा यादव (जिला अध्यक्ष, रायगढ़ शहर) – सदस्य

नियुक्त समिति को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे जेल प्रबंधन, पीड़ित परिवार के सदस्यों और स्थानीय व्यक्तिगत रूप से मिलकर मामले की पूरी वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त करें। जांच प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत, समिति को अपना विस्तृत प्रतिवेदन प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपना होगा।

यह घटना जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रही है। ऐसे में, इस समिति की जांच से ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर 28 वर्षीय युवा कैदी की मौत के पीछे का सच क्या है और क्या इसमें कोई प्रशासनिक लापरवाही बरती गई है।

ख़बर शेयर करें: