छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ में राष्ट्र विरोधी और जेहादी साजिश का भंडाफोड़: वसीम मोहम्मद पर देशद्रोह का मुकदमा, पाकिस्तान-बांग्लादेश कनेक्शन की जांच के लिए विहिप और बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन

रायगढ़, 1 जून 2026

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने और देश की संप्रभुता को चुनौती देने वाली एक बेहद सनसनीखेज और गंभीर साजिश का पर्दाफाश हुआ है। शहर के इंदिरानगर जोगीडीपा क्षेत्र के निवासी वसीम मोहम्मद पर ‘लव जेहाद’, देशद्रोह और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी जैसी संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज होने के बाद अब उसके अंतरराष्ट्रीय कनेक्शनों की जांच तेज करने की मांग उठने लगी है।

इस घिनौने कृत्य और राष्ट्रविरोधी मानसिकता के खिलाफ आज विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल जिला इकाई रायगढ़ ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए जिलाधिकारी (कलेक्टर) को एक औपचारिक ज्ञापन सौंपा है। इस ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने आरोपी की संपत्ति की जांच और उसके पाकिस्तान एवं बांग्लादेश से जुड़े संभावित संदिग्ध संबंधों की उच्च स्तरीय जांच कराने की पुरजोर मांग की है।

पहचान छिपाकर शादी और धर्म परिवर्तन का दबाव

प्राप्त विवरण और पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, आरोपी वसीम मोहम्मद ने एक हिंदू युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाया। उसने खुद को अविवाहित बताकर और अपनी वास्तविक पहचान के संबंध में झूठ बोलकर धोखे से निकाह कर लिया। निकाह के बाद से ही वह पीड़िता पर लगातार इस्लाम धर्म कबूल करने के लिए मानसिक और शारीरिक दबाव बना रहा था। इस बात की पुष्टि स्वयं उसकी हिंदू पत्नी ने पुलिस प्रशासन के समक्ष की है।

बच्चों से लगवाए देशविरोधी नारे, खुद को बताया पाकिस्तानी

यह मामला केवल धोखे से की गई शादी तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके तार सीधे तौर पर देशद्रोह से जुड़े हैं। वसीम मोहम्मद पर आरोप है कि वह घर में मासूम बच्चों को ‘हिंदुस्तान मुर्दाबाद’ तथा ‘पाकिस्तान और बांग्लादेश जिंदाबाद’ जैसे राष्ट्रविरोधी नारे लगाने के लिए मजबूर करता था। इतना ही नहीं, उसने रायगढ़ पुलिस और भारतीय सेना के खिलाफ भी अत्यंत अमर्यादित व आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। पीड़िता के अनुसार, आरोपी खुद को पाकिस्तान का नागरिक बताता था, जिससे यह अंदेशा और गहरा गया है कि वह किसी बड़े देशविरोधी नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है।

नशे के अवैध कारोबार से युवाओं को बर्बाद करने की साजिश

आरोपी वसीम मोहम्मद वर्तमान में पुलिस की गिरफ्त में है और अवैध गांजा तस्करी के मामले में जेल की सलाखों के पीछे है। वह लंबे समय से शराब, गांजा, चरस जैसे घातक और नशीले पदार्थों के काले कारोबार में संलिप्त था। विहिप का आरोप है कि इस अवैध नशे के धंधे के जरिए वह रायगढ़ के युवाओं को बर्बाद करने और समाज में अशांति फैलाने की एक गहरी साजिश रच रहा था।

कलेक्टर से विहिप की कड़े कदमों की मांग

विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष डॉक्टर प्रभात पटेल और जिला संयोजक अमितेश गर्ग के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कलेक्टर से निम्नलिखित मुख्य मांगें की गई हैं:

  1. विदेशी संबंधों की जांच: वसीम मोहम्मद के पाकिस्तान और बांग्लादेश से जुड़ाव को देखते हुए उसके अंतरराष्ट्रीय संपर्कों की गहनता से जांच की जाए।
  2. संपत्ति व ठिकानों की तलाशी: आरोपी के इंदिरानगर और जोगीडीपा स्थित मकानों की सघन तलाशी ली जाए तथा संजय कॉम्प्लेक्स स्थित उसकी दुकानों और वित्तीय लेन-देन की पूरी जांच की जाए।
  3. सिंडिकेट का खात्मा: नशे के इस कारोबार के पीछे काम कर रहे पूरे सिंडिकेट को बेनकाब कर जमींदोज किया जाए।
  4. पीड़िता की सुरक्षा: पीड़िता (युवती) और उसके परिवार को तत्काल पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित कराई जाए।

इन कड़े कानूनों के तहत दर्ज हुआ मुकदमा

रायगढ़ पुलिस प्रशासन ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आरोपी वसीम मोहम्मद के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 152 (देश की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरे में डालना/देशद्रोह), 197 (राष्ट्रीय अखंडता पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाले लांछन या प्राख्यान), 351/3 (आपराधिक धमकी), 85 (महिला के साथ क्रूरता) और छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम की धारा 4 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कड़ाई से जांच शुरू कर दी है।

ख़बर शेयर करें: