सुप्रीम कोर्ट ने अपने कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला लिया है। कोर्ट ने आदेश जारी किया है कि कोर्ट के स्टाफ सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम करेंगे। साथ ही कोर्ट भी सोमवार, शुक्रवार वर्चुअल मोड में चलेगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का असर अब सुप्रीम कोर्ट में भी दिखाई देने लगा है। देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए आदेश जारी किया है कि कोर्ट के स्टाफ सप्ताह में दो दिन घर से काम करेंगे। साथ ही कोर्ट की सुनवाई सोमवार, शुक्रवार को ऑनलाइन मोड में होगी। इसके साथ ही रजिस्ट्री से जुड़े 50 फीसदी कर्मचारियों को WFH करने का आदेश दिया गया है।


