छोड़कर सामग्री पर जाएँ

अब बीवी पर ही डाल रहे ‘डाका’! अंबिकापुर का ये ‘गे-कांड’ सुनकर आप अपना सिर पकड़ लेंगे!

अंबिकापुर: साहब, आज के जमाने में पति अगर ‘घर का खर्च’ चलाने के लिए काम पर न जाए तो बीवियों को दुख होता है, लेकिन सरगुजा के गांधीनगर में तो गजब ही हो गया! यहाँ पति को घर के काम से फुर्सत नहीं थी, क्योंकि वो तो अपने ‘बॉयफ्रेंड’ के साथ ‘डेटिंग ऐप’ पर बिजी था। और हद तो तब हो गई, जब जनाब ने अपनी पत्नी से ही कह दिया— “अरे, तुम भी जॉइन करो न, साथ में बैठ कर मजे करेंगे!”

शादी के बाद ‘सीजन 2’ का ये कैसा सस्पेंस?

चार साल पहले ब्याह हुआ, नन्हा-मुन्ना बच्चा भी हुआ, सब लगा कि फिल्म ‘हैप्पी एंडिंग’ की तरफ जा रही है। लेकिन साहब को तो ‘मल्टी-स्टारर’ फिल्म का शौक था। डेटिंग ऐप पर जैसे ही नया ‘पार्टनर’ हाथ लगा, पति देव का मिजाज बदल गया। उन्होंने सोचा— “जब बीवी घर पर है ही, तो क्यों न ‘थ्रीसम’ का आनंद लिया जाए?” पत्नी बेचारी जो अब तक ‘साजन-साजन’ करती थी, उसे अचानक पता चला कि उसका पति तो ‘सजन-सजन’ (दूसरे पुरुष) के चक्कर में फँसा है!

विरोध किया तो मिली ‘जल समाधि’ की धमकी!

बीवी ने जब इस घिनौनी हरकत पर अपना ‘सती-सावित्री’ वाला गुस्सा दिखाया, तो पति और उसके ‘सइयां’ ने ‘गुंडागर्दी’ का खेल शुरू कर दिया। धमकी दी— “जुबान बंद रख, वरना नदी में फेंक देंगे!” यानी, घर की चारदीवारी के अंदर ये पति देव ‘प्यार’ का नाटक कर रहे थे और बाहर ‘विलेन’ वाली एक्टिंग!.

अब हवालात में मनेगी ‘हनीमून’!

पुलिस ने जब इस ‘अतरंगी’ तिकड़म को सुना, तो बिना देरी किए दोनों को पकड़ लिया। अब ये दोनों ‘गे-जोड़ी’ पुलिस की लाठियों के साये में एक-दूसरे का हाल पूछ रहे हैं। जेल की रोटियाँ खाते हुए शायद अब इन्हें याद आ रहा होगा कि ‘डेटिंग ऐप’ पर प्यार ढूंढने का नतीजा क्या होता है।

ख़बर शेयर करें: